अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया( पाकुड़ ) राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया स्थित सभागार में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्सिला सोरेन की अध्यक्षता में हुई । गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने उपस्थित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को प्रयास कार्यक्रम के तहत वर्ग वार विद्यालयों में बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक शनिवार को होने वाले रेल प्रोजेक्ट परीक्षा पर तिथि वार चर्चा की गई। ई विद्या वाहिनी में वित्तीय वर्ष 2023,24 एफ ए 1, एफ ए 2,एस ए 1,एफ ए 3,एफ ए 4,एस ए 2 समीक्षा के साथ ही सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का समीक्षा के साथ ही उपस्थिति बनाने का निर्देश दिया गया । साथ ही मध्यान भोजन मार्च महीने की समीक्षा, हेल्थ एंड वेलनेस, विद्यालय प्रबंध समिति एवं अबीवाहक शिक्षक का मासिक बैठक सहित अन्य कई विषयों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत त्रुटियों का सुधार करने का निर्देश दिया गया । मौके पर गोष्ठी में बीपीओ अल्फ्रेड उज्जवल मुर्मू सहित सभी सीआरपी,बीआरपी एवं सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे ।






