बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्लस 2 हाई स्कूल पाकुड़िया में शनिवार को झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि झारखंड राज्य में लगभग 62000 सहायक अध्यापक अपने लम्बित माँग वेतनमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज तक झारखंड में जिस भी पार्टी की सरकार बनी, सबने सहायक अध्यापको को ठगने का काम किया है। 2019 में एक आस जगी थी जब राज्य में हेमन्त सोरेन की सरकार सत्ता में आई थी। राज्य के सहायक अध्यापकों ने भी वर्तमान सरकार को बनाने में अहम योगदान दिया था। किंतु दुःख की बात है कि चार साल बीतने के बाद भी वर्तमान सरकार ने अभीतक सहायक अध्यापक को वेतनमान नही दिया। श्री गोस्वामी ने आगे कहा कि एक बार फिर राज्य के 62000 हजार सहायक अध्यापक बड़े आंदोलन के मूड में है। राज्य कमिटी के दिशानिर्देश में 3 दिसम्बर 2023 को राज्य के सभी विधायकों को अपने मांगपत्र सौपेंगे। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रो स्टेफन मराण्डी को पाकुड़िया प्रखंड एवं महेशपुर प्रखंड के सहायक अध्यापक अपनी मांगपत्र सौपेंगे । मौके पर बैठक में प्रखंड सचिव मनका मराण्डी, उपाध्यक्ष मेहमूद आलम, कालीन मरांडी, शक्ति भगत, संजय पान , श्रीति हेम्ब्रम, प्रीतिलता किस्कू, उर्मिला बास्की, संतोसिनी हेम्ब्रम, दशरथ राय, विश्वनाथ साह सोने बास्की, प्रदीप सोरेन, शोभनाथ देहरी, जोनाथन टुडू विश्वप्रिय भरारी प्रभात कृष्ण मंडल, पूनम हेम्ब्रम एवं सभी संकुलों से दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।










