Search

April 27, 2026 9:54 pm

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत खक्सा पहाड़ के किनारे पाकुड़िया से गणपुरा जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर और हीरो मोटरसाइकिल जेएच 04 एम 2182 के बीच जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया एवं उसका हीरो मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक को गंभीर हालत में जख्मी देख पास के फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेला देखने आए लोगो की भीड़ दौड़ कर दुर्घटना स्थल पहुंची और ट्रेक्टर चालक ग्राम झुनकी निवासी 21 वर्षीय महताब अंसारी की के साथ धक्का मुक्की किया और भीड़ के बीच से स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी हालत में सड़क पर गिरे पड़े मोटर साइकिल चालक को 108 एंबुलेंस से पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मोटरसाइकिल चालक दीनू राय शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत मुशाबिल गांव का रहने वाला बताया जाता है जबकि ट्रेक्टर चालक महताब अंसारी उम्र 21 वर्ष शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत झुनकी गांव का निवासी बताया जाता है।इधर सूचना मिलने के साथ कुछ ही देर में पाकुड़िया पुलिस घटना स्थल पहुंची क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं खाली महिंद्रा ट्रेक्टर को जब्त कर पाकुड़िया थाना ले आई। साथ ही ट्रेक्टर चालक महताब अंसारी को उपचार हेतु पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।अस्पताल में भर्ती दोनो घायलों को डा गंगा शंकर साह ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल दीनू राय को बेहतर चिकित्सा के लिए बाहर रेफर कर दिया । डा साह ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक दीनू राय का दाहिना पैर टूट गया है और सिर पर गंभीर जख्म है । वहीं महताब अंसारी को अंदरूनी चोट है । मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का बालू खाली कर महिंद्रा ट्रेक्टर पाकुड़िया से गणपुरा की ओर जा रही थी ,रास्ते में खकसा पहाड़ से उतर कर मोटरसाइकिल चालक दीनू राय भी गणपुरा की ओर ही जा रहा था । पहाड़ से पीडब्ल्यूडी पथ के मोड़ पर मोटरसाइकिल ट्रेक्टर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इधर सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दिनू राय का इलाज रामपुरहाट अस्पताल में चल रहा है , आगे विधि सम्मत कारवाई की जाएगी ।

IMG 20231105 WA0011

IMG 20231105 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!