अमर भगत, अमरापाड़ा
अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी ने ग्रहण किया अमड़ापाड़ा बीडीओ का प्रभार,बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने गुरुवार को अपना प्रभार लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्री मरांडी को सौंपा।अपरान्ह करीब एक बजे दोनों के बीच बीडीओ कार्यालय में प्रभार का हस्तांतरण हुआ। निवर्तमान बीडीओ श्री द्विवेदी का इस प्रखंड में ढाई वर्षों का यादगार कार्यकाल रहा। ब्लॉक हेडक्वार्टर का सौंदर्यीकरण उनके कार्यकाल का खास पहल रहा। वो यहां से साहेबगंज जिले के पतना प्रखंड स्थानांतरित कर दिए गए हैं। श्री द्विवेदी ने नए बीडीओ को पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि श्री मरांडी इससे पूर्व वर्ष 2016 में भी अमड़ापाड़ा में बतौर बीडीओ कार्यरत रहे हैं। अमरापाड़ा में श्रीमान मरांडी का दूसरा कार्यकाल है।






