Search

May 12, 2026 10:21 am

नगर परिषद ने शुल्क के साथ दो पहिया स्टैंड का शुभारंभ किया

इससे जाम और वाहन चोरी से मिलेगी राहत: डीएसपी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़: रविवार को सुबह नगर परिषद द्वारा स्थापित पार्किंग स्टैंड का शुभारंभ प्रशिक्षु डीएसपी सह नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन एवं नगर परिषद के प्रशासक कमल मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से नगर थाना के समीप पार्किंग स्टैंड का फीता काट कर शुरूआत किया। वही इस मामले में नगर परिषद के प्रशासक ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से समाधान हेतु पार्किंग स्टैंड स्थापित किया गया है जो अनुमंडल कोर्ट परिसर, नगर थाना के समीप एवं तीन बंगला में है जहां लोग अपने वाहनों को पार्क कर पायेंगे। इससे जाम और चोरी से आम जनों को राहत मिलेगी। मासिक शुल्क 200 रुपए एवं प्रति 3 घंटा ₹5 रुपए मात्र प्रति वाहन लिया जाएगा। वही इस मामले पर प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि सभी लोगों को मार्केटिंग करने के दरमियान अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही लगाए इससे आपकी वाहन सुरक्षित रहेगी साथ ही सड़क में चलने वालों को भी दिक्कतें नहीं आएगी। आए दिन कोर्ट कैंपस में दो पहिया वाहनों के कारण सभी को परेशानी होती है, अब पार्किंग चालू हो जाने से कोर्ट परिसर सहित शहर के चौक चौराहा पर भीड़ भार एवं जाम जैसी स्थिति नहीं होगी। मौके पर नगर थाना कि पुलिस, नगर परिषद के कर्मी, संवेदक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240303 wa00183238000914482844891

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!