सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ शहर स्थित पॉलिटेक्निक कालेज प्रांगण में देश के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन के विज्ञान में योगदान को याद करते हुए 22 से 28 फरवरी तक विज्ञान सप्ताह मनाया गया।28 फरवरी 1928 को भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।उनकी खोज के लिए, सर सी.वी. रमन जी को 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिनांक 28 फरवरी को पाकुड़ पॉलिटेक्निक के कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (सन्थाल परगना प्रमंडल) रजनी देवी एवं संस्थान के सभी शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन जी को स्मरण किया गया | 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक पाकुड़ पॉलिटेक्निक एवं जिला के विभिन्न स्कूलों (राज प्लस टू, रानी ज्योति बालिका विद्यालय, हरिन्डंगा विद्यालय एवं इलीट पब्लिक स्कूल) के छात्रों के द्वारा “कबाड़ से जुगाड़” थीम पर आधारित मॉडल्स बना कर प्रदर्शित कर सर सी.वी. रमन को श्रधांजलि दी गई | मॉडल प्रदर्शनी में पाकुड़ पॉलिटेक्निक के सिविल ब्रांच के इनायत हक, नितिन मंडल, सहजन अंसारी और अरमान परवेज द्वारा बनाये गये रबर चेयर को प्रथम, रानी ज्योति बालिका विद्यालय की अफिफा, रश्मि, रागिनी, बबली और रेशम के द्वारा बनाये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग को द्वितीय एवं पाकुड़ पॉलिटेक्निक के माइनिंग ब्रांच के अहमर, घनश्याम, शोएब, सुमित एवं सूरज द्वारा बनाये गये एयर कूलर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ते हुए संस्थान के निदेशक अभिजित कुमार एवं शासी निकाय की सदस्या रेणुका यशस्वी ने कहा कि तकनीक विज्ञान के गर्भ से ही उत्पन्न होता है। पाकुड़ क्षेत्र के छात्रों में असीम संभावनाएँ हैं जिन्हे निखारने हेतु पाकुड़ पॉलिटेक्निक अपने आरम्भकाल से ही प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ० ऋषिकेश गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व हर किसी के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिवस को मनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों में मानवता के विकास एवं व्यावहारिक ज्ञान के लिए विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूकता लाना है। छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल चंद्र ने कहा कि उनके जन्मदिन को विशेष बनाने का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए हर जरूरी कोशिश करना और सर सी.वी. रमन जी जैसे वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पल्लवित पुष्पित होने का अवसर देना है।प्रतियोगिता के उपरांत संस्थान एवं अन्य विद्यालयों से आये प्रतियोगि छात्रों के बीच नकद पुरस्कार एवं प्रसस्ति पत्र वितरित किया गया.इस कार्यक्रम में पाकुड़ के राज प्लस टू हाई स्कूल, हरिन्डंगा हाई स्कूल, रानी ज्योति स्कूल, इलीट पब्लिक स्कूल तथा पाकुड़ पॉलिटेक्निक संस्थान के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया.












