Search

April 27, 2026 5:24 pm

भाजपा का अभिनंदन समारोह में नवनीत हेम्ब्रम को मिला पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन।

एस कुमार

महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मी मार्केट में बुधवार को भाजपा के तरफ से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अभिनंदन समारोह में महेशपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेम्ब्रम को पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बारी-बारी से फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला के क्लस्टर प्रभारी व मालदा (नॉर्थ) के सांसद खगेन मुर्मू उपस्थित है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि उनके मन में हमेशा सेवा की भावना थी।इसलिए उन्होंने पुलिस विभाग में रहकर हमेशा पीड़ित लोगों को न्याय दिलाया है। उन्होंने बताया कि महेशपुर क्षेत्र में दो साल तक एसडीपीओ के पद पर रहने के बाद देखा कि क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, बिजली के अलावे अन्य मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। जिस तरह की विकास यहां होनी चाहिए थी। उस तरह की विकास क्षेत्र की लोगों को नहीं मिल पाई है। इसलिए उन्होंने पुलिस की नौकरी त्याग कर जनता का सेवा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नीति के कारण उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय बनाया था। पार्टी के आलाकमान ने भी उनके निर्णय पर मोहर लगाया है। वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खगेने मुर्मू ने कहा कि महेशपुर विधानसभा से इस बार लोकप्रिय, शिक्षित एवं सेवा के भावना से जुड़े प्रत्याशी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। इस विधानसभा में भाजपा का कमल खिलना निश्चित है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को कहां की सभी जमीन से जुड़े हुए हैं। इसीलिए अभी बैठने का समय नहीं है। सभी लोग अपने-अपने बूथ को पूर्ण रूप से मजबूत करें। उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव में मेहनत करने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, बलराम दुबे, मदन रविदास, तुहीन शुक्ला, नरेन साहा, साधन झा, सुखेन घोष, देवराज तिवारी, जुनास टुडू के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20241023 wa00534215399212337853544

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!