Search

October 15, 2026 2:03 am

एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को 12 वर्षीय बच्ची की शव को पानी से निकला बाहर

72 घन्टे के बाद चुंदरू के दो संगम नदी से मिला बच्ची का शव

तेज बहाव नदी में बह गई थी बच्ची

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़सू के सिमाना बेगनतरी नदी किनारे बीते शनिवार को टंडवा के तीन बच्चीयां फूटको चुनने के लिए गई थी,जो फूटको चुनने के दौरान नदी किनारे मिट्टी धंश जाने से तीन बच्चे नदी के तेज प्रवाह पानी में बह गई थी जिसमें दो बच्चे किसी तरह बाहर आ कर अपनी जान बचा पाई, वही एक बारह वर्षीय बच्ची बाला कुमारी बह जाने से दो दिनों से टंडवा पुलिस खोजबीन के लिए चुंदरू नदी में जुटे रहे वही आगे एनटीपीसी द्वारा बनाया गया बराज द्वारा कुछ तेज जलस्रोत को रोका गया था, जिसके कारण इर्द-गिर्द में खोजबीन जारी था। नहीं मिलने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया इसके बाद 72 घन्टे खोजबीन के बाद टंडवा निवासी प्रेम भुइयां के 12 वर्षीय बच्ची का शव को चुंदरू नदी व गेरुआ नदी के दो संगम के बगल से निकला गया। शव निकालने के साथ परिवार के बीच हाहाकार मच गया। एक नजर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन काफी घंटे तक पानी में रहने से बच्ची की शरीर फुल चुका था। स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया। गौरतलब है कि यह घटना शनिवार की सुबह 9:00 बजे की बताई गई।रेस्क्यू आपरेशन में एनडीआरएफ टीमो के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सफलता पाया। वही मृतक के परिजनों को बच्ची की देख रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!