Search

April 27, 2026 10:39 am

निशात आलम ने पाकुड़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत का किया ऐलान, बरहरवा रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए निशात आलम का संकल्प: समाधान और सशक्तिकरण।

सतनाम सिंह

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक आलमगीर आलम की पत्नी सह पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम शनिवार को रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुची जहां पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बरकत खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद आलमगीर आलम जिंदाबाद निशात आलम जिंदाबाद तनवीर आलम जिंदाबाद का नारा लगाया बरहरवा रेलवे स्टेशन से वे अपने आवास इस्लामपुर सड़क मार्ग से पहुची टिकट मिलने के बाद पहली बार बरहरवा पहुंचने पर निशात आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है मैं प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुये कहना चाहती हूं कि पाकुड़ विधानसभा में फिर से कांग्रेस के जीत होगी और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार फिर से बनेगी उन्होंने कहा कि अपने सुहाग के ऊपर जब भी संकट आता है तो सबसे पहले उनकी पत्नी ही खड़ी रहती है पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में अब महिलाओं को उनका दुख दर्द सुनने के लिये मैं मैदान में आ गई हूं महिलाएं अपनी समस्याएं निर्भीक होकर हमसे साझा करेंगे और मैं उनसे वचन देता हूं कि मैं उनका समाधान करूंगा अब वक्त आ गया है सभी महिलाएं घर के चौखट से बाहर निकले और अपना हक अधिकार के लिए हमारा साथ दें। उक्त मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडु शाहनवाज नासिर भोला महतो अब्दुल जब्बार अनीता साह मोहम्मद शफातुल्लाह दिनेश तुरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

img 20241026 wa00603410483647874929512

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!