Search

May 12, 2026 9:33 pm

डीसी को सौंपा उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र

 

वार्ड सदस्यों ने की उप मुखिया को पदमुक्त कराने की मांग।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ सदर प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को उपमुखिया जलालुद्दीन शेख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए पत्र डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल को सौंपा है। उपमुखिया के क्रियाकलापों से क्षुब्ध होकर वार्ड सदस्यों ने उपमुखिया जलालुद्दीन शेख पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया द्वारा निर्वाचित सदस्यों को उपेक्षित करते हुए अपने मनमानी तरीके से कार्य करने में लगी हुई है।कई बार वार्ड सदस्यों द्वारा उपमुखिया को सरकारी प्रावधान के अनुसार कार्य करने के लिए अनुनय विनय किया, परंतु उपमुखिया नियम कानून को दरकिनार करते हुए अपने तरीके से कार्य कर रहीं है।कहा कि उपमुखिया दलालों के माध्यम से भारी भरकम कमीशन लेकर पंचायत में कार्य कर रहे हैं। वार्ड सदस्य सनाउल्लाह शेख, अब्दुल रहीम शेख, अभिजीत माल पहाड़िया, नरोजा बीबी, मरियम बीवी व अन्य वार्ड सदस्यों ने आवेदन में दर्शाया है कि हमारे पंचायत संग्रामपुर के निर्वाचित उपमुखिया जलालुद्दीन शेख के द्वारा विधि विरूद्ध पूर्ण तरीके से कार्य किया जा रहा है हम वार्ड सदस्यों के द्वारा जानकारी मांगी जाती है तो उसकी जानकारी नहीं दी जाती है और हमलोगों के साथ अभद्रपूर्ण व्यवाहर किया जाता है।ग्रामीणों से हमलोगों को बार-बार उप मुखिया के विरूद्ध शिकायत मिलती रहती है कि अबुआ आवस योजना में भी अनियमितता बरती जा रही और मुह देखकर काम करता है ग्रामीण कहते हैं कि कमीशन की मांग की जाती है। वही मुखिया पहाड़िया है जो बिलकुल सीधा-सधा है।उस पर भी दवाब बनाकर रखा है। जिसके कारण मुखिया डर के मारे उप मुखिया का ही बात सुनता है। वार्ड सदस्यों ने बहुमत से प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया की उपमुखिया के विरूद्ध अविश्वास लाकर पद मुक्त कर दिया जाय।

WhatsApp Image 2024 02 20 at 6.36.25 PM

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!