राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): अंचल प्रशासन लिट्टीपाड़ा के द्वारा सोमवार को हिरणपुर बाजार के अन्य जगहों में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को नोटिश थमाया। अतिक्रमण को लेकर बीते रविवार को प्रशासन द्वारा बाजार स्थित सुभाष चौक से वन विभाग कार्यालय तक सड़क दोनों ओर सहित दामिन डाक बंगला परिसर के अतिक्रमण को दो बुलडोजर से हटाया गया। सोमवार को अंचल निरीक्षक अनिल पहाड़िया के नेतृत्व में कर्मियों ने मिशन पथ , बाजार के सभी गलियों में स्थित दुकानों में जाकर दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए दिया व कहा कि 24 घण्टे के अंदर की गई अतिक्रमण को हटा लें , अन्यथा प्रशासन के द्वारा हटा दिया जाएगा। उधर सरकारी नाला के ऊपर बनाये गए अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया गया। बहरहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मची हुई है। हिरणपुर बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किये जाने से लोगो को आवागमन में काफी सुविधा होगी।





