नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू, डीसी- एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ जिले में तीनों विधानसभा लिट्टीपाड़ा,पाकुड़,महेशपुर के लिए अंतिम व दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया.आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.आगामी 29 अक्टूबर तक नामांकन होगा. समाहरणालय में पाकुड़ विधानसभा और एसडीओ कार्यालय परिसर में लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा का नामांकन होगा.डीसी मनीष कुमार और एसपी, प्रभात कुमार ने सयुक्त रूप से मिलकर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया.डीसी मनीष कुमार ने बताया की जिले के तीनों विधानसभा के लिए आज से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.नामांकन भरने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है.स्कुटनी 30 अक्टूबर को होगा ,नामांकन वापस लेने की तारीख 1 नवम्बर, मतदान 20 नवम्बर और मतगणना 23 नवम्बर को होगा.डीसी ने बताया की जिले के तीनो विधानसभा मिलाकर 1 हज़ार 14 मतदान केंद्र है जिसमे चुनाव कराने की प्रक्रिया चल रही है.जिला प्रशासन सभी 1 हज़ार 14 बुथो पर चुनाव करावाने की तैयारी पूरी है.इसके अलावे इसबार विधानसभा चुनाव में कुछ महिला बूथ संचालित करेगी.जिसमे सभी कर्मी महिला होगी.पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा में कुल 8 लाख 46 हजार 584 मतदाता अपने मतो का प्रयोग करेंगें.वही एसपी प्रभात कुमार ने बताया की पुरे जिले में पुलिस और प्रशासन के द्वारा तैयारी चल रही है.सभी बुथो पर आर्म्स फ़ोर्स को तैनात किया जायेगा.इंटर स्टेट को भी चिन्हित किया गया है जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में है.यह सभी बूथ पाकुड़ और महेशपुर विधानसभा पड़ता है.इन बुथो पर पारा मिलट्री फ़ोर्स की तैनाती की जायेगी.






