Search

June 21, 2026 5:48 pm

Nuh News Today: नूहं कुआं पूजन को जा रही महिलाओं पर पथराव मामले के दोनों बच्चों को मिली जमानत

[ad_1]

नूहं. हरियाणा के नूहं में कुआं पूजन नूंह विवाद मामले में अमित वर्मा सीजेएम कोर्ट ने बड़ा मदरसा नूंह के दोनों छात्रों को जमानत दे दी. दोनों छात्रों को जमानत मिलने के बाद बड़ा मदरसा संचालक मुफ्ती जाहिद हुसैन को सौंपा गया है. मुफ्ती जाहिद हुसैन गार्जियन के तौर पर कोर्ट में पेश हुए थे.

बच्चों के वकील ताहिर हुसैन देवला एवं रमजान चौधरी एडवोकेट ने करीब पौने घंटे तक सरकारी वकील के साथ जमानत को लेकर बहस की. कोर्ट ने दोनों पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद पिछले करीब तीन दिन से बाल सुधार गृह फरीदाबाद में रह रहे बच्चों को जमानत दे दी.

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को नूहं में कुआं पूजन के दौरान रात 8 बजे बड़ा मदरसा के पीछे अग्रवाल चौक पर महिलाओं पर पथराव करने का मामला सामने आया था. इस मामले में बड़ा मदरसा नूंह के तीन छात्रों को कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. सभी बच्चों को सीडब्ल्यूसी सदस्य के सामने बच्चों को पेश किया गया था. जिसमें से 8 साल के बच्चे को जमानत मिल गई थी और 11 तथा 12 वर्ष के दो मदरसा के छात्रों को बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया था.

बच्चों पर की गई इस कार्रवाई का सोशल मीडिया पर इलाके के लोगों ने कहीं ना कहीं विरोध भी दर्ज किया था, लेकिन अब इस पूरे प्रकरण का एंड होता दिखाई दे रहा है. दुकानदारों ने इस घटना के विरोध में नूंह शहर के बाजार को भी बंद किया था. नेताओं – अधिकारियों की मध्यस्थता के चलते दुकानदार राजी हो गए थे और कई घंटे बाद बाजार खोल दिया गया था.

Nuh News Today: नूहं कुआं पूजन को जा रही महिलाओं पर पथराव मामले के दोनों बच्चों को मिली जमानत

कुआं पूजन नूंह पथराव मामले में आरोपी बनाए गए अब तीनों बालकों को जमानत मिल चुकी है. रमजान चौधरी एडवोकेट ने बताया की पुलिस की तरफ से डीएसपी वीरेंद्र सिंह भी इस जमानत की कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि सरकारी वकील ने करीब पौने घंटे तक बहस की. आखिरकार कोर्ट ने दोनों बच्चों को जमानत दे दी. खास बात यह है कि इस विवाद के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े हुए प्रतिनिधिमंडल ने भी जिले का दौरा कर दलित समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी और बाद में गुरुग्राम में जाकर पत्रकारवार्ता कर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब यह मामला शांत होता दिखाई दे रहा है.

Tags: Haryana News Today, Nuh News, Nuh Police, Nuh Violence

[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!