Search

August 3, 2026 1:09 am

श्राद्ध से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, टोटो पलटने से आठ घायल; तीन की हालत नाजुक।

पाकुड़िया। महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल से बाराहाबाद जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार महिला, पुरुष और बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामजोड़ी गांव के लोग श्राद्ध कार्यक्रम (भंडान) में शामिल होकर टोटो से अपने गांव नारायणगढ़ लौट रहे थे। टोटो में पांच महिला, चार बच्चे और चालक समेत चार पुरुष सवार थे। इसी दौरान बलियाडंगाल से बाराहाबाद जाने वाले रास्ते में तिखा मोड़ के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और टोटो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया, जहां डॉ. मंजर आलम और डॉ. गंगा शंकर शाह ने इलाज किया।
चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि हादसे में आठ लोग घायल हुए थे। इनमें तुलसी हेंब्रम (7 वर्ष) के माथे पर गंभीर चोट, देवीलाल हेंब्रम (40 वर्ष) के माथे और हाथ में गंभीर चोट तथा सावित्री टुडू (35 वर्ष) के पैर में गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल तीनों को बेहतर उपचार के लिए रामपुरहाट रेफर किया गया है। वहीं अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पाकुड़िया पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

img 20260618 wa00066458596866385829596
img 20260618 wa00077728263321219104749

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!