Search

December 15, 2025 11:02 am

संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजा संकल्प का स्वर, डीसी ने दिलाई एकता–अखंडता की शपथ।

संविधान निर्माताओं के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और बंधुता को सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसे समझना, मानना और अपने आचरण में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

डीसी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

उपायुक्त ने जिलेवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान निर्माण में योगदान देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा सभी संविधान निर्माताओं के अमूल्य योगदान को स्मरण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है। यह वह अवसर है जब हम अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के पालन का संकल्प भी दोहराते हैं।

डीसी ने संविधान की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला

शपथ समारोह में उपायुक्त ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संविधान सभा ने 2 साल 11 महीने 18 दिन की कठोर मेहनत के बाद देश को एक मजबूत, समावेशी और प्रगतिशील संविधान प्रदान किया। उन्होंने युवाओं से संविधान के अध्ययन और महत्व के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

जिले के सभी कार्यालयों में आयोजित हुआ शपथ समारोह।

संविधान दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों के साथ-साथ सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मियों द्वारा संविधान की शपथ ली गई।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20251126 wa00274342973787114075194
img 20251126 wa00262666470629952005978

Also Read: E-paper 17-11-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर