Search

May 12, 2026 5:08 am

हेमंत सोरेन के जमानत पर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाजी, उड़ाई गुलाल, बाटी मिठाई।

जेल का ताला टूट गया हेमंत सोरेन छूट गया के नारों से गुंजायमान हुआ पाकुड़।

राजकुमार भगत

पाकुड़: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के रिहाई को लेकर जिला भर में उत्साह का माहौल है। इसे लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में हेमंत सोरेन जी की रिहाई की खुशी में जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर मिठाईयां बांटी । झामुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोश व खरोस के साथ नारा लगाते हुए कहा की जेल का ताला टूट गया, हेमंत सोरेन छूट गया । झूठ का हुआ पर्दाफाश सच हुआ जीते।झामुमो जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भाजपा के ईशारे पर ईडी ने साजिस के तहत 148 दिनों तक जेल में बंद रखा गया। आज यह जीत हरेक झारखण्डी की जीत है, झामुमो कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि यदि 1 इंच भी जमीन हमारे नाम से निकलती है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। न्यायालय ने भी साफ-साफ कहा है कि अभी तक जो न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है इसमें कहीं भी जमीन लेने में हेमंत सोरेन का नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। श्री यादव ने कहा कि जिस जमीन की बात की जा रही है वह जमीन खरीद फरोक की है ही नहीं ।उसे बचा ही नहीं जा सकता । तो फिर उसे खरीदा कैसे जा सकता है। न्यायालय ने इन सभी मुद्दों पर गौर करते हुए उन्हें जमानत दी है। इससे स्पष्ट होता है की एक साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल में रखा गया और अंत में सच सामने आ गया। सत्य की हमेशा से ही जीत होती है।मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख,सचिव राजेश सरकार, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सदस्य तनवीर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, सलीम शेख, दयानंद भगत, मोसर्रफ हुसैन, प्रदीप, लालचंद, आपेल शेख, दानारूल शेख, आनेकुल शेख, अल्फाज शेख सहित सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष व सचिव सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

a7acb347c1ac4a4cb3a06baa8beb70575326044907699843932

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!