बजरंग पंडित
पाकुड़िया सावन के चौथी सोमवारी को पाकुड़िया स्थित शिवालय में भगवान शिव की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की आपार भीड़ उमड़ी । श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलअभिषेक कर फूल,बेलपत्र,अक्षत,नारियल,केला, दूध,दही,शहद आदि फल,फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की । इसके अलावा प्रखंड के मोंगलाबांध ,फुलझींझरी, राजदाहा,चौकिसाल, बन्नोग्राम, गनपुरा आदि ग्राम स्थित शिवमंदिरो में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई । श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर फूल,बेलपत्र,नारियल,दूध,दही आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का कृपा प्राप्त किया। इस अवसर पर मोंगलाबांध गांव में भक्तों ने तिरपितिया नदी से जल उठाकर रैली निकाली और मोंगलाबांध शिवालय पहुंचकर शिवलिंग में जल अर्पित किया। डीजे गानों की भक्ति धुन पर रैली में भक्तों ने जयकारा लगाया






