Search

October 1, 2026 8:41 am

विधायक की पहल पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष ने गरीबों के बीच बांटे कंबल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा सरसा पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न गांवों के सैकड़ों गरीब व असहाय महिलाओं व बुजुर्गों के बीच झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हाजी समद अली ने कंबल का वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू जी के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि इस शीतलहरी में गरीब व असहाय व्यक्ति को थोड़ी राहत मिल सके। कंबल पाकर महिलाओं व बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू जी व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंबल मिलने से इस कड़ाके भरी ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। मौके पर मसलुद्दीन अंसारी, तरुण मंडल, पांडा मुखिया, अलकाश, प्रेम मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!