Search

October 9, 2026 8:16 am

दुर्गा पूजा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक की अपील: निर्भीक होकर लें पूजा का आनंद।

राजकुमार भगत

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले वासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि वे आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव के साथ पूजा मनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिले भर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्भीक होकर पूजा का आनंद लें और किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना है और ऐसा करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूर रखें और पूजा पंडालों में घूमते समय उनका ध्यान रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि किसी भी घटना की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!