Search

May 12, 2026 5:25 am

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

पूजन सामग्री की खरीद के लिए बाजारों में रही चहल-पहल

सुदीप कुमार त्रिवेदी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरे जिले के साथ साथ जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में भक्तों का ताँता लगा रहा । जबकि दूसरी ओर महाशिवरात्रि में आवश्यक पूजन सामग्री फल फूल की खरीद के लिए दुकानों व बाजारों में काफी चहल पहल सुबह से ही दिखी । शहर के शिव शीतला मंदिर, दूधनाथ मंदिर, कालीभसान मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, जटाधारी मंदिर,भगतपाड़ा गणेश मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, राजापाडा स्थित काली मंदिर, खदानपाड़ा शिव मंदिर, महाकाल मंदिर में सुबह से ही महिला, बालिकाओं व पुरूषों की भीड़ दिखी जहाँ उन्होंने अपने आराध्य शिव पर जल चढ़ाकर विशेष पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर कई महिलाएँ उपवास का भी पालन किया । हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बना हुआ है । इस बार शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व है और इसी दिन शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा गया है । महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि जबकि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है लेकिन इस बार तिथियों के संयोग के कारण फाल्गुन की त्रयोदशी तिथि और महाशिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त एक ही दिन है । ऐसे में इस बार एक व्रत से दोगुना लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

img 20240308 wa00085913032535465724260

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!