बजरंग पंडित
पाकुड़िया संवाददाता नव वर्ष के अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के पाकुड़िया प्रखंड अन्तर्गत चांद भैरो क्लब सापादाहा की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसके अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक सह भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा संताल परगना प्रभारी ताला मरांडी, विशिष्ट अतिथि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुफल मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष पाकुड़ अमृत पांडे, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी, जिला परिषद् सदस्य सुनीता टुडू, मोहन चौबे मुख्य रूप से उपस्थित हुए। फाइनल मुकाबला जोसेफ टीम गणपुरा बनाम एफ सी सरसडंगाल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ताला मरांडी के द्वारा सिक्का ( टॉस)उछालकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया गया। फाइनल मुकाबले में जोसेफ टीम गणपुरा को विजेता एवं एफ सी सरसडंगाल को उप विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ताला मरांडी एवं विशिष्ट अतिथि मिस्त्री सोरेन के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी और नगद राशि पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। चांद भैरो क्लब सापादाहा की ओर आयोजन किया गया इस फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष बैजनाथ टुडू, सचिव लीलू हेमब्रॉम, रविन्द्र टुडू, किस्टू हांसदा एवं क्लब के सदस्यों का काफी अहम भूमिका देखने को मिला। आज के फुटबॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से महिला पुरुष एवं बच्चे भाग लिया।







