Search

June 17, 2026 9:20 pm

जमीन के झगड़े में फायरिंग मामले का एक ओर आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा, तीन अब भी फरार

गिरफ्तारी की खौफ छोड़ खुलेआम घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने निबंधन कार्यालय से किया गिरफ्तार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र का बहु चर्चित जमीनी विवाद जिसमे दिन दिहाड़े खुले आम गोली चली थी, गोली चलाने वाले रहीस जादे को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बंगाल से पकड़ न्यायालय को सुपुर्द किया था। लेकिन इस गोली कांड के और भी कई आरोपी है जिनका इस गोली कांड में मुख्य भूमिका थी, सूत्र बताते है गोली चलाने वाले को ये उकसाने का काम किया था,पुलिस के द्वारा दर्ज केस में इनके भी नाम है। बाकी के वारंटी खुलेआम सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे थे जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना की पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी निबंधन कार्यालय परिसर में घूम रहा था जिस पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके से ही उक्त कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

मामला पिछले वर्ष आठ नवंबर 2023 को शहर के तेल टंकी के पास, हरिणदंगा बाजार में जमीनी विवाद पर दिनदहाड़े गोली चली थी, जिसमे तीन लोग घायल भी हुए थे, जिसे सोनाजोड़ी अस्पताल में भर्ती के बाद बंगाल रेफर कर दिया गया था। इस मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 211 / 2023 धारा 341, 323, 504, 506, 290, 307, 326, 34, 509 पांच लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी इंद्रनील चटर्जी को बंगाल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन बाकी के चारों आरोपी फरार थे और सूत्रों की माने तो जिला कोर्ट बेल खारिज कर दिया था और हाई कोर्ट ने भी बेल खारिज कर दिया था, लेकिन यह सभी लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और यह चारों आरोपी विनोद चौधरी, अनारूल शेख, सुरेंद्र पासवान, राजू तिवारी, खुलेआम रजिस्ट्री कार्यालय में दिख रहे थे, यह लोग शहर के तातिपारा, मालगोदाम रोड सहित अन्य जगहों पर आसानी से घूम रहे थे और अपना जमीन का कारोबार कर रहे थे। वही मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर से गिरफ्तार दिन के बारह बजे किया। गिरफ्तारी दल में नगर थाना के प्रभार प्रभारी अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी ने किया। इस बाबत अभिषेक कुमार ने मीडिया को बताया की वारंटी था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

img 20240430 wa00577117309977274459906

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!