Search

May 21, 2025 6:47 am

अज्ञात वाहन से कुचले जाने से एक युवक की मौत

सघन जांच में जुटी है पुलिस।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने रविवार सुबह जबरदहा स्थित फुटबॉल मैदान से एक युवक की शव बरामद की है। जिसकी पहचान हाथकाठी ग्वालपाड़ा निवासी 26 वर्षीय मिथुन यादव के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ ले जाया गया। अंदेशा बनी हुई है कि युवक की अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से मौत हुई है। सुबह को मैदान निकट मृत व्यक्ति को देखने साथ स्थानीय लोगो ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एएसआई दिलीप कुमार मण्डल पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया व आवश्यक छानबीन किया। मृतक के सर में काफी गहरा जख्म देखा गया। वही घटनास्थल पर वाहन के पहिये की निशान भी देखा गया। सम्भवत कोई पिकअप वैन द्वारा शनिवार देरशाम युवक को कुचला होगा। जो पुलिस की जांच में स्पष्ट हो पायेगा। वही पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। उधर मृतक के भाई सुभाष यादव , गौतम यादव ने बताया कि भाई अविवाहित था। जो शनिवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद वापस नही लौटा। पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस घर लाने के बाद मृतक के स्वजन अंतिम संस्कार के लिए जुट गए। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक लिखित शिकायत नही की गई है। आवश्यक जांच की जा रही है। वही निकटवर्ती दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर