Search

May 6, 2026 11:23 am

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रखंड में कुल 1331 परीक्षार्थियों में से मात्र 659 छात्रों ने लिया भाग।

मेधा छात्रवृति में 672 छात्र अनुपस्थित रहे, आधा से भी ज्यादा छात्र अनुपस्थित रहना स्वत शिक्षा विभाग की पोल खोल रहा।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़)मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के तहत हिरणपुर प्रखंड के तीन केंद्र मैं कूल 1331 छात्रों के जगह 659 छात्रों ने ही परीक्षा में भाग लिया जबकि 672 छात्र अनुपस्थित रहे जो चौंकाने वाला आंकड़ा है इसलिए की छात्रवृत्ति जैसे परीक्षा में भी छात्रों की कम उपस्थित होना कहीं ना कहीं विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की प्रयास में कमी को झलकता है वजह चाहे जो भी हो आधे से भी ज्यादा छात्र अनुपस्थित होना स्वत शिक्षा विभाग की व्यवस्था का पोल खोल रहा है,और आपने आप को चिढ़ा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में कुल 631 प्रतिभागी को भाग लेना था वहीं मात्र 387 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि तोराई मिशन विद्यालय में कुल 300 परीक्षार्थी के जगह 152 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 148 छात्र अनुपस्थित रहे वही बालक मध्य विद्यालय में 400 प्रतिभागी के जगह 120 ही प्रतिभागी ने परीक्षा में भाग लिया यहां 280 छात्र अनुपस्थित रहे।

img 20240630 wa00194921308002491872401

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!