सतनाम सिंह
पाकुड़ के काली तल्ला सामुदायिक भवन में नगर परिषद प्रशासक राजकमल मिश्रा के निर्देश पर एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 90-100 सफाई मित्रों और उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग किया। इस शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन जैसी जांचें की गईं और सर्दी, बुखार, खांसी और दर्द संबंधी दवाएं वितरित की गईं। सफाई मित्रों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया गया।






