Search

June 21, 2026 6:28 pm

एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) गुरुवार को प्रखंड के सिंगल विंडो सेंटर में एक दिवसीय कार्यशाला सहायक निबंधक सहयोग समिति का आयोजित किया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास,जिला सहकारी मुख्यालय निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, हिरणपुर पाकुड़ प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी मोहन कुमार तथा लिट्टीपाड़ा एवं आमडापाडा के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पद्म किशोर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा एवं आमडापाडा प्रखंड के लैंप्स के सदस्य सचिवों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना, एवं धान अधिप्राप्ति कार्य, नए सदस्यों को जोड़ने, किसानों को निबंध खाद एवं बीज, तथा कीटनाशक बिक्री हेतु, लाइसेंस निर्माण इत्यादि की जानकारी दी गई।इस कार्यशाला में प्रखंड के सदस्य सचिवों ने अपनी अपनी बातें को एवं समस्या को जिला सहकारिता पदाधिकारी के समक्ष रखें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!