Search

October 8, 2026 5:21 am

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के नेतृत्व में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम डिफेंस के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार ने पीएलवी की कार्य की समीक्षा की और क़ानून से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेदों और धाराओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

  • नालसा की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के लाभ के बारे में बताया गया।
  • कानूनी विवाद को हल करने में सहयोग करने और जागरूकता फैलाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
  • सरकारी योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को जोड़ने और लगन निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
  • पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, सीमा साह, ज्योति कुमारी सहित कई अन्य पीएलवी उपस्थित रहे।
img 20241025 wa00469073995677083291535

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!