सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल पाकुड़ के तत्वाधान में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच चिकित्सक डॉ शफीउल ओला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वय इमरान आलम कनिय अभियंता चंदन कुमार ने उपस्थित कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को बताया गया कि गंदगी से होने वाली बीमारी से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि गंदगी से कई प्रकार की बीमारी होती है अपने आसपास साफ सफाई को लेकर सभी को जागरूक किया साथ ही इस अवसर के दौरान सभी अपने-अपने नजदीकी क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। मौके पर एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, अनीता मुर्मू, सुनीता हंसदा, नौरी कुमार किस्कू, अलख निरंजन, सितेश कुमार, सहित सफाई कर्मी उपस्थित थे।






