Search

May 6, 2026 4:12 pm

कुश्ती का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गरिमामयी परंपरा : विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी।

इकबाल हुसैन

पाकुडिया:- प्रखंड क्षेत्र के फुलझींझरी पंचायत के सागेन गांवता क्लब आलुदहा की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। प्रतियोगिता का उद्घाघाटन विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर किया। विधायक प्रो. मरांडी ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने आये प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती इस देश की प्राचीन परंपरा व पसंदीदा खेल है जो मानव शरीर का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इससे अनुशासन व सदभाव भी कायम होता है। कुश्ती का फाइनल मुकाबला बब्बन यादव साहेबगंज और मनीष यादव महेशपुर के बीच हुआ। जिसमे बब्बन यादव साहेबगंज विजेता बना विधायक ने विजेता और उपविजेता को नगद राशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक प्रो.मरांडी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में दिन ब दिन कुश्ती में ह्रास हो रहा है, मगर इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। इसके लिए विधायक‎ ने सागेन गांवता क्लब आलुदहा के अध्यक्ष/ सचिव सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन होना गरिमामयी परंपरा है।आज भी ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,झायुमो अध्यक्ष मुनीराम मरांडी,नाजीर टुडू,विनय सोरेन,इस्तियाक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता व हजारों समर्थक मौजूद थे।

img 20240623 wa00194152501935388418062

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!