Search

September 16, 2026 11:58 pm

डायरिया का प्रकोप, आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मेडिकल कैंप।

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना पंचायत के मालीपाड़ा गांव में डायरिया के प्रकोप से आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मेडिकल कैंप लगाकर पीड़ितों को सलाइन और ओआरएस का घोल दिया। टीम में डॉ मुकेश बेसरा, डॉ आनंद, एएनएम प्रीति किस्कू और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि बारिश और गर्मी के कारण अपच होने से लोग बीमार हुए हैं। वर्तमान में सभी पीड़ित व्यक्तियों का गांव में ही इलाज किया जा रहा है और सभी की स्थिति सामान्य है। मेडिकल कैंप के पहुंचने से गांव वालों में थोड़ी राहत आई है।

img 20250516 wa00088992781239008306828

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!