Search

May 15, 2026 9:06 pm

पानी तेरी फिर वही कहानी, बर्बादी की ‘सभी’ ने ठानी

नहीं रुकी जल की बर्बादी, पानी को तरसेगी आबादी

कहीं हो रही पानी की बर्बादी तो कहीं जूझ रही आबादी, ऐसा है पाकुड़ का हाल

जल संग्रह और नाला बना किसानों को उपलब्ध कराना चाहिए पानी

जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को लेकिन अफसोस आजतक नजर न पड़ी किसी की।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत के बक्तरपुर गांव में स्थित तीन बोरिंग से अपने आप स्वंय 24 घंटा सालोभर पानी निकलते रहता है।ग्रामीणों से पूछताछ के पश्चात बताया कि यहां रोजाना हजारों लीटर से ज्यादा पानी बेकार बह कर नाला के द्वारा नदी मे चला जाता है। पानी का लेयर इतना ऊपर है कि जगह जगह लगभग दस फीट गड्ढा खोदने पर पानी अपने आप निकलने लगता है। वहीं जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न गांव में सुखाड़ को लेकर किसान दो वर्षों से सिंचाई भी नहीं कर पा रहा है। इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के किसान पानी की कमी को लेकर कुछ किसान सिंचाई नहीं कर पाए हैं। साथ ही पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव में गर्मी के समय जल स्तर नीचे चला जाता है। जहाँ चिलचिलाती गर्मी में आसपास के गांवी एवं सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पानी को लेकर काफी परेशानी होती है।गर्मी में कुंआ,तालाब सब सुख जाते हैं,लेकिन इस गांव में कड़कती धूप मे भी रोजाना पानी इसी प्रकार 24 घंटे बहते रहता।ग्रामीणों का कहना है कि इस गाँव का पानी संग्रहित करने से पीने सहित सिंचाई काम भी हो जाएगा।प्रखंड क्षेत्र में केवल वर्षा का पानी से ही कृषि होता है अगर यह पानी संग्रहीत होने की व्यवस्था हो जाए तो हम लोगों को कृषि क्षेत्र में भी काफी लाभ होगा। गर्मी में प्रखंड क्षेत्र के आसपास के गांवों में गर्मी में पीने योग्य पानी की बहुत ही दिक्कत होतीहै। बक्तरपुर के आसपास, बसंतपुर, दुलाही, चकलाडंगा, रामघाटी, तेगुड़िया, सोल्ला, बगरापाडा आदि गांव है।रोजाना जो हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है इस पानी को संग्रहित करने की उचित व्यवस्था करने से अगल-बगल गांव के सिंचाई में सिंचाई के अलावे इन सभी गांवो तक पानी पहुंचाने से ग्रामीण परिवारों के बीच पीने योग्य पानी मिल पाएगा तथा इन सभी गरीब परिवारों को गर्मी के समय में पानी की किल्लत से मुक्ति मिल जाएगी।

img 20240129 wa00831197438707484808937
img 20240129 wa00856010896266802232833

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!