Search

June 19, 2026 12:54 pm

पाकुड़ जिला ने जैक 9वीं बोर्ड परीक्षा में संताल परगना क्षेत्र में मारी बाजी, 98.75% अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।

जैक द्वारा आयोजित 9वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें पाकुड़ जिला ने संताल परगना क्षेत्र में टॉप स्थान हासिल किया है। उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी विद्यालयों में प्री-बोर्ड टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिससे छात्रों की शैक्षणिक क्षमता में बढ़ोतरी हुई।
उपायुक्त मनीष कुमार ने छात्रों, शिक्षकों, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और अभिभावकों को बधाई दी और आगे भी इस क्रम को जारी रखते हुए और बेहतर करने की बात कही। जिले की इस उपलब्धि से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!