सतनाम सिंह
पाकुड़िया क्रिकेट क्लब की ओर से राजकियकृत प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में पाकुड़िया प्रीमियर लीग सीजन 1 क्रिकेट मैच का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी एवं पंचायत के मुखिया अनीता सोरेन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वहीं क्रिकेट मैच का प्रारंभ बीडीओ साइमन मरांडी ने बल्ला चला कर किया। साथ ही पाकुड़िया क्रिकेट क्लब के सदस्यों एवं क्रिकेट प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज क्रिकेट जगत में झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी देश विदेश में नाम कर रहे हैं आप सभी खेल भावना से खेल कर क्रिकेट जगत में आगे जाकर महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं यही कामना करेंगे। उद्घाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पावर हिटर्स की टीम ने 104 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मास्टर ब्लास्टर की टीम जो विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए इसी के साथ ही मास्टर ब्लास्टर की टीम एक विकेट से विजेता बना। क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष भवेश मंडल ने बताया कि यह लीग टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच खेला जा रहा है जिसका फाइनल खेला 26 नवंबर को खेला जाएगा। मौके पर क्लब के सुभाष भगत, अनूप कुमार, नितेश कुमार, अंकित कुमार, मानस कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।








