Search

July 5, 2026 12:54 am

पलामू के युवा कंटेंट क्रिएटर विद्यासागर ने बढ़ाया जिले का मान

झारखण्ड के पलामू जिले के युवा कंटेंट क्रिएटर विद्यासागर ने राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। पूरे राज्य से आए दस हजार से अधिक इंफ्लुएंसर्स के आवेदनों में से चयनित किए गए 100 श्रेष्ठ क्रिएटर्स की सूची में विद्यासागर का नाम शामिल हुआ।

यह विशेष “क्रिएटर मीट-अप” कार्यक्रम पर्यटन विहार में आयोजित किया गया, जिसमें सुदिव्या कुमार सोनू सहित पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और आईएएस पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चयनित क्रिएटर्स को केवल आमंत्रित ही नहीं किया गया, बल्कि झारखंड पर्यटन की भविष्य की योजनाओं में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। यह उपलब्धि विद्यासागर की मेहनत, निरंतर प्रयास और लोगों के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है।

विद्यासागर ने कहा कि वे अब और अधिक समर्पण के साथ झारखंड, पलामू और यहां की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन स्थलों और स्थानीय विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
यह उपलब्धि न केवल पलामू बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!