अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़) प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान मोगलाबांध ,पाकुड़िया , खजूरडंगाल ,बोननोग्राम , बीचपहाड़ी, गणपुरा , बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बड़ा सिंहपुर सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर बड़ासिंहपुर पंचायत के मुखिया कालेश्वर हेम्ब्रम ने अपने पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना । मुखिया ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, अबुआ आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना।





