Search

April 29, 2026 3:49 pm

सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर पंचायत जन प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

घटिया बोल्डर का किया जा रहा था उपयोग

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा प्रखंड के मंझलाडीह से सितपहाडी तक निर्माण किये जा रहे पीसीसी सड़क व नाली निर्माण में भारी अनियमितता को लेकर पंचायत जन प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने विरोध जताया है। मुख्यमंन्त्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत पथ का अनुरक्षण व विशेष मरम्मती का कार्य किया जाना है।जो आरईओ सड़क सितपहाडी से मंझलाडीह रामपुर तक 2.6 किमी , प्राक्कलित राशि 1.56 करोड़ है। बुधवार को मंझलाडीह पंचायत के मुखिया वकील मरांडी , उप मुखिया दीपक साहा , वार्ड सदस्य शिबू साहा , तैयब हुसैन आदि ने बताया कि सड़क व नाली निर्माण में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है। प्राक्कलन अनुरूप पीसीसी सड़क की निर्माण नही की जा रही है। वही नाली निर्माण में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है। इसमे दागदार घटिया बोल्डर लगाया जा रहा है। जमीन में काफी कम ढलाई की गई है। वही कई जगहों में प्राक्कलन अनुरूप कार्य न कर एक बोल्डर ही जोड़ा जा रहा है। जबकि नियमत जमीन किनारे से दो बोल्डर लगाना आवश्यक है। वही जोड़ाई कार्य मे बेख़ौफ़ होकर डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको लेकर संवेदक के कर्मियों को बार बार सुधार करने की बाते बोलने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य जस की तस की जा रही है। इस सम्बंध में कार्यपालक अभियंता से सम्पर्क नही हो पाया। वही कनीय अभियंता जयकिशन से सम्पर्क करने पर बताया की निर्माण कार्य की अनुश्रवण की जा रही है। इसकी जांच की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!