Search

May 9, 2026 2:39 pm

फूल पहाड़ी गांव नया टोला में जर्जर सड़क और गड्डे से लोग परेशान।

गांव में जर्जर सड़क व गड्डों में जम रहा गंदा पानी की समस्या से गंभीर।

हिरणपुर से जितेंद्र यदुवंशी की रिपोर्ट

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में फूल पहाड़ी पंचायत के नया टोला गांव में सड़क जर्जर अवस्था में है, सड़क अत्यधिक खराब होने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें बरसात का पानी एवं गंदगी जमा हो रही है,गंदे पानी और गंदगी की वजह से मच्छर मक्खी, कीड़े मकोड़े का जमावड़ा गंदे पानी पर हो रहा है जिसका असर गांव में भी देखा जा रहा है, भय है की इस गंदे पानी की वजह से कोई बीमारी ना फैले।
चौराहों से लेकर सभी सड़कों की स्थिति लगभग एक जैसी है जो काफी जर्जर हालत में है। इस जर्जर सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है कभी मोटरसाइकिल वाले गिर जाते हैं तो कभी सवारी लोड ऑटो,टोटो पलट जाते है, कई लोग इस सड़क की वजह से गंभीर उसे घायल हो चुके हैं। और भी कई समस्या है गांव में पीने को साफ पानी भी नहीं है,
पानी के लिए लंबी कतार लगानी पड़ती है। महिलाओं ने बताया हम कई बार विभाग को आवेदन भी दे चुके हैं लेकिन आज तक विभाग की तरफ से कोई देखने समझने नहीं आया। गांव में रोशनी की लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नही शाम होते ही पूरे गांव में अंधकार छा जाता है, बिजली खाबो में लाइट की व्यवस्था को लेकर कई बार बिजली विभाग का चक्कर भी लगाया गया लेकिन यहां भी कहानी अनसुनी ही रह गई।

क्या कहते हैं ग्रामीण

गांव की सड़क खराब है,पीने को पानी नहीं है शुद्ध जल के लिए कई घंटे पानी को लेकर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है,काफी समय बर्बाद हो जाता है, बिजली की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है कई तरह की समस्या से जूझ रहा है गांव।

img 20240731 wa00365764659401295229633

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!