Search

August 10, 2026 5:00 am

जर्जर सड़क से परेशान हैं लोग, प्रशासन से जल्द सुधार की मांग

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जमीनी हकीकत यह है कि आज भी प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे मार्ग हैं, जहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर बड़ा पुल से जामपुर मुख्य सड़क तक का मार्ग जर्जर होने के बाद आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस मार्ग होकर हजारों लोग आवागमन करते हैं। यह समस्या आम लोगों के बीच आज कई सालों से बनी हुई है. जर्जर सड़क से आवागमन कर रहे लोग समस्या के शिकार होते हैं. इस मार्ग में दर्जनों टोटो वाहनों का भी परिचालन होता है. सड़क में बड़े-बड़े डलाई फट कर सड़क के ऊपर निकल गया एवं कुछ जगह पर डलाई बाकी है जिस कारण साइकिल सवार एवं स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!