Search

May 12, 2026 11:07 pm

झामुमो की न्याय एवं पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

बाबूधन मुर्मू के नेतृत्व मे सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्त्ता जेएमएम मे हुए शामिल।

जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने झामुमो में शमिल होने वाले सभी नए कार्यकर्त्ता को पट्टा पहनाकर किया स्वागत।

इकबाल हुसैन

झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के समक्ष झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर मे शनिवार को बाबूधन मुर्मू के नेतृत्व मे सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्त्ता जेएमएम मे शामिल हुए।सभी का झामुमो का पट्टा पहनाकर जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष ने स्वागत किया।वही महेशपुर प्रखंड में आयोजित झामुमो के पदयात्रा सह न्याययात्रा कार्यक्रम के तहत झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव व महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मिया के संयुक्त नेतृत्व में अपने नेता आदरणीय हेमंत सोरेन जी के जल्द न्याय के लिए जुलूस के माध्यम से पूरे महेशपुर क्षेत्र का भ्रमण किया। न्याययात्रा का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव व महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां ने संयुक्त रूप से किया। न्याययात्रा में हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजुद थे। न्याययात्रा के माध्यम से झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसे पूरा प्रदेश अपनी नंगी आंखों से देख रहा है। भाजपा के लोग झारखंडी जनता द्वारा चुनी गई लोकप्रिय सरकार और राज्य के विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी लोकप्रियता से घबराकर उन्हें साजिश के तहत जेल में डालने का काम किया है।केन्द्र की भाजपा सरकार हमारे नेता को चाहे कितना ही परेशान करले, हम झामुमो के कर्तकर्ता डरनेवाले नही है। झामुमो के कार्यकर्ता पूरे आक्रोश के साथ अपने नेता को जेल से बाहर निकालने का मन बना चुके है, और अपने नेता आदरणीय हेमंत सोरेन जी के जेल से बाहर नही निकलने तक हमार न्याययात्रा जारी रहेगा। झामुमो व उसके कार्यकर्ता संविधान को मानने वाले लोग है इसलिये हम लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता के न्याय के लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाल रहे है जो कि आगे भी जारी रहेगा।न्याययात्रा के दौरान राह किनारे पड़ने वाले महेशपुर के मंदिर में जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए प्रार्थना की। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव सह सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,जीप सदस्य सह झामुमो नेता सामसुन मुर्मू, जिला सदस्य अब्दुल उदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील जेम्स हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी,प्रखंड मिडिया सदस्य इक़बाल हुसैन, नसीम अहमद, अखलाकुल अंसारी,बाबूधन मुर्मू उर्फ़ डॉन,जोगेंद्र मुर्मू,अनिता मुर्मू, विनीता मरांडी, निर्मला मुर्मू, सावित्री मुर्मू, स्टेफन सोरेन, जोशिमुद्दीन शेख, मुताहर शेख,सेंटू शेख, अरशद मण्डल, आरजू शेख, सलाउद्दीन अंसारी,तौसीफ इकबाल, साइमन मुर्मू,केतबुल शेख,नेकबूल शेख,नजरुल शेख,अब्दुल मालेक,सीटूल शेख, टॉनिक शेख,अजीम शेख, फूलटन शेख,राजू अंसारी,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

img 20240217 wa00874891190624617961631
img 20240217 wa00961478115306450262247
img 20240217 wa0095830453888227190832

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!