राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को हिरणपुर – कोटालपोखर मुख्य पथ के बरमसिया स्थित जर्जर पुल के निकट अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत करियोडीह निवासी 40 वर्षीय राजेश तुरी उर्फ सुकरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सड़क में पड़े देख स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना 100 डायल में किया गया था। इसको लेकर मौके पर पहुंचे एएसआई सूरजमल पासवान व पुलिसबल द्वारा घायल व्यक्ति को हिरणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति की गम्भीर अवस्था को देख सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति घर मे न रहकर निरन्तर बाहर घूमते रहता था। जिसका पत्नी अपने बच्चो के साथ अमड़ापाड़ा में स्थित मायके में रहती है। घायल चौकीधाप स्थित अपने बहन की घर जा रही थी की दुर्घटना घट गई। बताते चले कि इस स्थल पर निर्मित संकीर्ण पुल अंग्रेज जमाने की है। जो काफी जर्जर हो चुका है। जहां आये दिन सड़क दुर्घटनाये घट रही है। जबकि सड़क में दर्जनों की संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। इस पीडब्लूडी सड़क की करीब चार बार मरम्मती कार्य की गई , इस जर्जर पुल का नवनिर्माण नही किया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी गौतम दास ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज कराई जा रही है।








