Search

May 12, 2026 7:15 pm

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार 23 फरवरी शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख एवम् लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगा राम टुडू द्वारा जिले में सभी तैनात पीएलवी के कार्य की समीक्षा की गई। डिप्टी चीफ मो नुकीमुद्दीन शेख ने नालसा एवम् झालसा के सभी योजनाओं समेत संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही आज के इस कार्यक्रम में पीएलवी को कानूनी से संबंधित सीआरपीसी, आईपीसी एवम् एविडेंस एक्ट के बारे में मूलभूत जानकारी दी गई। इस मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, सीमा साहा, प्रियंका झा, ज्योति कुमारी, चंदन रविदास, सायेम अली, मैनुल शेख, याकूब अली, विजय कुमार राजवंशी, खुदु राजवंशी, अजारूल शेख, चंद्र शेखर घोष,एवम् नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240223 wa00248023697169057879493

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!