Search

October 13, 2026 12:33 am

फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बजरंग पंडित

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी की पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव निवासी साजारुल शेख को पाकुड़ शहर के कोर्ट परिसर के समीप स्टेट बैंक के पास से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चेंगाडांगा गांव निवासी साजारुल शेख के ऊपर न्यायालय ने एक मामले को लेकर एक वारंट जारी किया था। वारंट के आधार पर एएसआई राजेश कुमार ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक दंडाधिकारी समक्ष भेज दिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!