Search

May 12, 2026 12:33 pm

हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी को एक पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो फरार।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ में कोयला व पत्थर कारोबारियों से हथियार के बल रंगदारी वसूलने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त बातें एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।एसपी ने यह भी कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा निवासी देवराज सरकार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर निवासी विमान राजवंशी,लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के तालझारी निवासी कन्हाई कुमार साहा व गौरी शंकर साहा शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में चारों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।बताया कि इन चारों के साथ दो और सहयोगी रोशन कुमार यादव और पंकज लाला शामिल है जो एकजुट होकर पाकुड़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोयला एवं पत्थर कारोबारियों पर भय का माहौल बनाने श तथा रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। जिसकी सूचना एसपी को मिलते ही एसपी ने त्वरित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम के द्वारा त्वरित गति एवं प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा नंदीपाड़ा बस्ती से चारों अपराध कर्मियों को एक अवैध देशी पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले सप्ताह में ही मुंगेर से अवैध पिस्तौल खरीद कर लाए थे और पाकुड़ में किसी एक कारोबारियों को डरा धमका कर उसे अवैध वसूली करने के फिराक में थे। पाकुड़ पुलिस ने इसको तत्परता से लेते हुए घटना को अंजाम देने से पहले ही इन सभी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एसपी ने बताया कि इन सभी को फिर से रिमांड में लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी साथ ही साथ जो इनके पास से चार मोबाइल बरामद हुआ है उनकी भी सीडीआर जांच कर बाकी के सम्मिलित लोगों पर भी विधिपूर्वक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाकी के दो जो फरार हैं उनके भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

बाइट- प्रभात कुमार,एसपी पाकुड़

image editor output image1614314814 17093011381372254389934160553772

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!