प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया थाना कांड संख्या 15/ 24 नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के फरार चल रहे आरोपी रामजीत मुर्मू को थाना क्षेत्र के गोहांड गांव से देर रात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही पुलिस ने पूर्व में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बता दे कि बीते सात अप्रैल को पीड़िता के माँ ने थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी को बहला फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाना में दर्ज कराई थी।थाना में दिए आवेदन पर पुलिस हरकत में आई और एक एक करके उक्त सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।





