जिले में लूट- डकैती- चोरी- छिनतई,लॉटरी, अवैध बालू – पत्थर उत्खनन, भंडारण पर लगाए अंकुश : पुलिस अधीक्षक।
सतनाम सिंह
पाकुड़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवागत एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी की।समीक्षा के दौरान एसपी ने पुर्व माह में किए गए कार्यों की समीक्षा के उपरांत सभी थाना, ओपी प्रभारी को लंबित वारंट के निष्पादन को लेकर छापेमारी अभियान चलाने, अवैध कोयला, बालू, पत्थर के अवैध परिवहन, भंडारण पर पूर्णता अंकुश लगाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना में आने वाले आवेदनकर्ता, आमजनों के समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने की बात कही गई। दिसंबर माह तक जिला में कुल 446 कांड अनुसंधान हेतु लंबित है जिसे आगामी मार्च माह के अंत तक लंबित कांडों की संख्या को घटाकर 300 करने का निर्देश दिया गया। वही आलूबेड़ा कोल माइंस से दुर्गापुर रेलवे साइडिंग तक जगह-जगह डंपरों से अवैध रूप से हो रहे कोयला चोरी को पूर्णता रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं जिले में संचालित कुल 16 चेक पोस्टों में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी के अतिरिक्त थाना प्रभारी को भी चेक पोस्ट की जांच करने का निर्देश दिया गया। इस पर एसडीपीओ को भी समय बदल बदल कर और चौक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।मौके पर डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, एसडीपीओ पाकुड़ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, गोपाल कृष्ण यादव, मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सत्येंद्र यादव के अलावे अन्य मौजूद थे।











