Search

April 17, 2026 3:41 am

तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अब्दुल अंसारी और इकबाल हुसैन की ज्वाइंट रिपोर्ट

महेशपुर: महेशपुर थाना क्षेत्र के हाथीमारा गांव के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से बड़कियारी की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर संख्या जेएच17एल 7233 के चालक ने बाइक सवार को सामने से जोरदार धक्का मार दिया हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान विजय मड़ैया के पुत्र उमेश मड़ैया और सीलमपुर गांव के निवासी देव मड़ैया के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महेशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर तेज रफ्तार वाहन चालकों के द्वारा नियमों की अनदेखी के कारण। महेशपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

img 20241213 wa00225739387978291098245
img 20241213 wa00234431674137770485415
img 20241213 wa0024566170691290702409

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!