Search

May 11, 2026 2:12 pm

पुलिस ने छापेमारी कर जब्त किया अवैध महुआ शराब।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने शनिवार देरशाम हाथकाठी छिटकापाडा स्थित तुलसी साहा के घर मे छापेमारी किया। जिसमें काफी मात्रा में अवैध महुआ शराब को जब्त किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने पुलिसबल के साथ तुलसी साहा के घर मे छापेमारी किया। जहाँ दो डालडा के डिब्बे में रखे हुए 25 लीटर अवैध शराब को जब्त किया , वही एक डब्बे में रखे हुए करीब 10 किलो सड़ा हुआ जावा को भी जब्त किया। उधर छापेमारी के दौरान शराब बिक्रेता मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए वरीय पदाधिकारी की आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमे अवैध शराब भी जब्त किया गया। बहरहाल अवैध शराब का कारोबार हिरणपुर हटिया परिसर में बेधड़क चल रहा है। जहां सुबह से लेकर शाम तक शराबियो का मजमा लगा रहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसमे असमाजिक तत्वों की भी उपस्थिति देखी जा रही है। इस पर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक है।

img 20240331 wa00346737152563945343660

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!