Search

September 28, 2026 3:18 am

कोयला चोरों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, आधा दर्जन मोटरसाइकिल जब्त।

राहुल दास

हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार के निर्देश पर पुलिस बल ने कोयला चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कोयला लदा आधा दर्जन मोटरसाइकिल जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। थाना प्रभारी रंजन कुमार को पता चला था कि देवपुर के रास्ते माहरो होते हुए अवैध कोयला ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार कोयला और बाइक छोड़कर भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

img 20250207 wa00295534934843051527708

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!