प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के जिरली गांव के नाला में शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा पुलिस ने एक 58वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है।शव की पहचान थाना क्षेत्र के धोपहाडी गांव निवासी ठाकुर मरांडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ठाकुर मरांडी भैंसा लड़ाई देखने के लिए निकला था घर वापस लौटने के क्रम में जीरली गांव के समीप नाला में गिर गया जिससे वह नाला में पड़ा रहा। वही शुक्रवार को चरवाहा ने शव को देखा फिर लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ठाकुर मरांडी के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन पर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया।





