Search

April 30, 2026 3:07 am

घर का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

रघुनाथपुर गांव में तीन लोगों पर चोरी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. वही पीड़िता रघुनाथपुर गांव निवासिनी ताजमुन बीबी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत कर तीन लोगों के खिलाफ घर मे घुसकर चोरी कर लेने का मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया है कि बीते 28 सितंबर 2024 को अपने पति इसलाम अंसारी के साथ मेरी बेटी का ईलाज करवाने के लिए पश्चिम बंगाल के बहरमपुर गई हुई थी. इसी बीच पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजदाहा गांव निवासी मेरा बेटा का पत्नी फातिमा खातून, सामसुल अंसारी व गुलशन बीबी ने मेरा घर से ताला तोड़कर बक्शा में रखा सोना का जेवर, चांदी, थाली, लोटा व डैकची सहित कई घर का सामान लेकर टोटो में लादकर भाग निकला है. वादी के लिखित शिकायत के आधार पर महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है. उधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!